मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, जुर्माना लगाने को कहा
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडते ने शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे पुलिस वालों को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई अभियान चलाया जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर नियम अनुसार कार्रवाई की जाए ।थाना प्रभारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश का गंभीरता से पालन हो रहा है