कुंडा: खेमीपुर बाजार के पास से गांजा तस्कर को किया गया गिरफ्तार
कुंडा थाना अंतर्गत खेमीपुर बाजार से पुलिस ने सत्यम सिंह उर्फ मोनू को गुरुवार दोपहर 3 बजे गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के पास से 1 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ है। ऑपरेशन प्रहार" के तहत हुई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है।