बड़वानी: भारतीय किसान संघ कल बड़वानी जिले की सभी तहसीलों में देगा ज्ञापन, जिलाध्यक्ष ने किया आह्वान
बड़वानी भारतीय किसान संघ के द्वारा कल जिले की सभी 9 तहसीलों में एक दिवसीय धरना आंदोलन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष भगवान पटेल ने आज रविवार शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया कि जिलेभर की समस्त तहसील कार्यालयों संगठन द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदारों को ज्ञापन दिया जाएंगे। दरअसल सरकार की गलत नीतियों के कारण किसानों का शोषण किया जा रहा है।