सारठ: छाताकुरूम कसहा टोला में नया पावर ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों ने MLA चुन्ना सिंह का आभार जताया
Sarath, Deoghar | Sep 25, 2026 बोचबांध पंचायत के छाताकुरूम कसहा टोला में शुक्रवार सुबह 9 बजे 63 KVA का नया पावर ट्रांसफार्मर लगने पर ग्रामीणों ने MLA चुन्ना सिंह का आभार जताया। बताया कि 3 दिन पहले टोले का ट्रांसफार्मर जलने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी।लेकिन सूचना देने पर MLA ने महज 24 घंटे में नया ट्रांसफार्मर भेजवा दिया था। बताया कि लगातार हो रही बारिश के चलते इंस्टॉल होने में लेट हुआ।