बरहेट: गोपालाडीह पंचायत भवन में समेकित कृषि प्रणाली का प्रशिक्षण शुरू
बुधवार को गोपालाडीह पंचायत भवन में कृषि औद्योगिकी प्रबंध अभिकरण की ओर से वित्तीय वर्ष 26- 27 के तहत किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। प्रशिक्षण गुरुवार तक चलेगा प्रशिक्षण का उद्देश्य कृषि को अधिक लाभकारी बनाना और किसानों को उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए प्रेरित करना है।