चित्तौड़गढ़। भदेसर तहसील के सुखवाड़ा, हसमतगंज, वजीरगंज व गणपत खेड़ा के ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बिलानाम भूमि पर प्रस्तावित माइनिंग लीज निरस्त करने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में हजारों खेजड़ी-बबूल के पेड़, चरागाह, भूमि है।