सहजनवा: हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबौली में पति-पत्नी के बीच विवाद में पति ने पंखे से लटककर दी जान
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धोबौली में एक दुखद घटना सामने आई। राम तिलक के 30 वर्षीय पुत्र विंध्याचल ने पत्नी से हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। शनिवार की रात साढ़े दस बजे की है। विंध्याचल ने कमरे का सिटकनी अंदर से बंद किया। उसने छत के पंखे की कुंडी में साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी।