सहजनवा: औराई गांव की युवती ने युवक और उसके परिजनों की फब्तियों से परेशान होकर फांसी लगाकर की खुदकुशी
हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम औराई निवासी मृतका सुमित्रा देवी के भाई दयानंद यादव पुत्र स्व परमारथ यादव की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही सुभम लोहार पुत्र रामप्रीत लोहार और उसके परिजनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है। औराई निवासी मृतका सुमित्रा यादव उम्र 20 वर्ष के भाई दयानंद यादव ने तहरीर दिया है।