समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:1773,
दिनांक:-03/11/2026,
==================
पूर्णिया में छठ महापर्व की तैयारी तेज: जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने काझा कोठी छठ घाट का किया औचक निरीक्षण:-
आगामी लोक आस्था के महापर्व ' छठ' को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है।
इसी कड़ी में मंगलवार को जिला पदाधिकारी, पूर्णिया श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय ने के.नगर प्रखंड अंतर्गत काझा कोठी छठ घाट एवं परिसर का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार, निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी श्री पंकज कुमार पटेल, के.नगर के प्रखंड विकास पदाधिकारी, स्थानीय पंचायत के माननीय मुखिया तथा अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।
संबंधित अधिकारियों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश:-
समयबद्ध साफ-सफाई: जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि आगामी 12 नवंबर 2026 तक काझा कोठी तालाब के छठ घाट एवं संपूर्ण परिसर की युद्ध स्तर पर साफ-सफाई कराना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।
भवन की रंग-रोगन एवं मरम्मत:-- जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि काझा कोठी परिसर स्थित बांग्ला का रंग-रोगन और मरम्मत कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।
श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि:-- प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छठ व्रतियों और पूजा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिला प्रशासन पूर्णिया महापर्व के दौरान सुरक्षा, स्वच्छता, और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए कटिबद्ध है।
==================
डीपीआरओ,पूर्णिया
#pmmodi
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Nov 3, 2026