चौरीचौरा: लक्ष्मणपुर में जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने रखीं क्षेत्र की समस्याएं
चौरीचौरा विधानसभा और विकास खंड ब्रह्मपुर के ग्राम पंचायत लक्ष्मणपुर में गुरुवार को जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी एस.के. शर्मा ने क्षेत्रवासियों से संवाद कर स्थानीय समस्याओं, सुझावों और अपेक्षाओं की जानकारी ली। इस दौरान मौजूद लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा।