नेशन फर्स्ट की भावना के साथ युवा अपने करियर का निर्धारण करें - नरेंद्र सिंह युवा कल्याण संयोजक
एमडीयू, रोहतक के विद्यार्थियों ने नेचर कैंप थापली में तीन दिवसीय ट्रैकिंग एवं भ्रमण कार्यक्रम में लिया भाग
पंचकूला, 20 नवंबर : कॉलेज विद्यार्थी अपने करियर का निर्धारण करते समय नेशन फर्स्ट की भावना के साथ कार्य करें, इससे वह न केवल अपने करियर में सफलता प्राप्त करेंगे अपितु वह देश को भी ऊंचाइयों पर लेकर जाएंगे। उपरोक्त विचार युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने नेचर कैंप थापली में आए महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ संवाद करते हुए व्यक्त किया
महर्षि दयानन्द विश्विद्यालय (एमडीयू), रोहतक के विद्यार्थियों ने नेचर कैंप थापली में आयोजित तीन दिवसीय ट्रैकिंग एवं शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह विशेष भ्रमण हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया।
युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की इस तीन दिवसीय विशेष यात्रा का उद्देश्य विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रकृति के निकट लाना, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ज्ञानवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थी प्राकृतिक संसाधनों के महत्व को समझते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को पहचान रहे हैं।
युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए कहा कि ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियां युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करती हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, कौशल विकास, खेल एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है।
कैंप संयोजक श्रीमती साक्षी ने बताया कि नेचर कैंप थापली के अंतर्गत प्रतिदिन विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं और ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझ रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नेचर कैंप थपली का चौथा चरण हरियाणा दिवस के अवसर पर शुरू किया गया है तथा यह 31 दिसंबर तक निरंतर जारी रहेगा।
डेप्युटी रेंज ऑफिसर विजय नेहरा ने बताया की ट्रैकिंग के दौरान विद्यार्थियों ने प्राकृतिक पगडंडियों पर चलते हुए विभिन्न वनस्पतियों, जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रतिभागियों ने प्रकृति के बीच बिताए समय को प्रेरणादायक बताते हुए इसे एक अविस्मरणीय अनुभव कहा।
आज के कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने हरियाणा सरकार एवं युवा कल्याण संयोजक का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने की इच्छा जताई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ट्रैकिंग के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण का अवलोकन किया तथा जैव विविधता के संरक्षण के महत्व को समझा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना और उन्हें सतत विकास के लिए प्रेरित करना रहा।
बॉक्स:
विद्यार्थियों ने नेचर कैंप थपली का अवलोकन किया। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थी आज ट्रैकिंग गतिविधियों में भाग लेंगे। विद्यार्थियों ने प्राकृतिक परिवेश में रहकर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं तथा प्रकृति के विविध आयामों को निकट से समझा।