दमयंती नगर: शहनाई पिपरिया में अहिरवार समाज पर मारपीट का आरोप, भीम आर्मी ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी की मांग
दमोह के शहनाई पिपरिया गांव में 10 दिसंबर को कथित जातिगत भेदभाव के चलते अहिरवार समाज के लोगों से मारपीट और बाइक रोकने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने बटियागढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई। 11 दिसंबर को भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ग्रामीण एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।