*डुप्लीकेट चाबी लगा महज पांच मिनट में 75 लाख कीमत का न्यू डंपर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, चोरी का डंपर बरामद*
*350 से अधिक CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्य के आधार पर डीएसटी एवं राशमी थाना पुलिस की कार्रवाई*
*वाहन चोरी करने ओर खरीददार आरोपी नामजद,*
चित्तौड़गढ़, 28 सितंबर 2026। जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) एवं राशमी थाना पुलिस ने 350 अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के गहन विश्लेषण के आधार पर अंतरराज्यीय डंपर चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए राशमी पहुना से चोरी हुआ करीब ₹75 लाख मूल्य का न्यू डंपर बरामद किया है। चोरी करने ओर चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त में शामिल गिरोह के दो आरोपियों को नामजद किया गया। मुखबिर सूचना ओर तकनीकी अनुसंधान से पता लगा कि नियाज़ खान गुजरात द्वारा अपने दो साथियों के साथ चित्तौड़गढ़, राजसमंद मप्र सहित विभिन्न स्थानों से कई डंपर चोरी किये है। जिसका गिरफ्तारी के बाद खुलासा होगा
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि 15 सितंबर 2026 को प्रार्थी कैलाश चंद्र गुर्जर निवासी दौलत पूरा भीलवाड़ा ने एक लिखित रिपोर्ट पेश कि की 14 सितंबर की मध्य रात्री लगभग पहुना नायरा पेट्रोल पंप के बाहर खड़ा न्यू डंपर किमत करीब 75 लाख रूपये को कुछ अज्ञात व्यक्ति द्वारा डुप्लीकेट चाबी बनाकर पांच मिनट में जीपीएस हैक करके चुरा कर ले गये है। आस-पास कॉफी तलाश की गई पर डंपर का कोई पता नहीं चला वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण थाना राशमी पर दर्ज कर अनुसंधान एएसआई धूडाराम द्वारा प्रारम्भ किया गया। पहुना राशमी से न्यू डंपर चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए त्वरीत खुलासे के लिये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह जोधा एवं वृत्ताधिकारी गंगरार श्री उदयसिंह जी के निर्देशानुसार थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर के नेतृत्व में थाना हाजा व जिला स्पेशल टीम (चोरी निरोधक टीम) चित्तौडगढ़ की एक विशेष टीम का गठन किया गया। मामले में चोरी की वारदात के खुलासे के लिये गठित टीम द्वारा नायरा पेट्रोल पंप में लगे हुऐ सीसीटीवी फूटेज व घटना स्थल से लेकर नीमच , मंदसौर, जावरा गोदरा, आनंद गुजरात तक करीब 350 से अधिक सीसीटीवी केमरों की रिकॉर्डिंग प्राप्त कर बारिकी से विश्लेषण कर तकनीकी साक्ष्य एवं ह्युमन इंटेलीजेंस का उपयोग करते हुऐ चोरी की घटना कारित करने के बाद अपने अन्य साथियों को बुलाकर चोरी किया गया डंपर को जावरा मप्र से लेने वाले सहित अन्य साथियों को नामजद किया ओर लगातार पीछा किया ,टीम लगातार 10 दिन तक सीसीटीवी फुटेज ओर नामजद आरोपियों की रेकी कर पीछे लगी रही, क्योंकि इलाका मुस्लिम बाहुल्य होने से टीम के साथी भी मुस्लिम ड्रेस ओर सिर पर टॉपी लगा रेकी करते रहे ओर पीछे लगे रहे जिससे मुलजिम डंपर को आनंद गुजरात के पास एक गोदाम के बाहर छोड़कर फरार हो गए जिनको नाम जद किया गया । अनुसंधान के दौरान एवं सीसीटीवी फुटेजो से पता लगा की इस तरह से अलग-अलग जिलों व राज्य से ओर भी डंपर चोरी की वारदात नियाज़ व उसके अन्य साथियों द्वारा करना पाया गया व उन चोरी के वाहनों को अपने दुसरे साथी छोटा उदयपुर गुजरात ओर आनंद गुजरात में बेचना पाया गया।
प्रकरण का अनुसंधान जारी है।
*कार्यवाही करने वाली टीम :-*
पुलिस थाना राशमी - थानाधिकारी गेहरीलाल गुर्जर, एएसआई धूडाराम,राजकुमार (साईबर सैल),कानि. अर्जुन, मनोज, सुभाष।
जिला विशेष टीम (चोरी निरोधक टीम):- रामावतार प्रभारी, सुनिल कुमार,दुर्गेश, हेमराज,पदम कुमार, राकेश, मनीष कुमार , साहिल गुर्जर, पुरखाराम