भारत स्काउट व गाइड जिला परिषद का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने कहा प्रत्येक विद्यालय में संचालित हो स्काउट गाइड गतिविधियां
करौली भारत स्काउट व गाइड जिला परिषद का चतुर्थ वार्षिक अधिवेशन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा की अध्यक्षता एवं जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा सर्वेश कुमार गुप्ता के मुख्य आथित्य में संपन्न हुआ।
सी ओ स्काउट अनिल कुमार गुप्ता ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि अधिवेसन में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड गतिविधि बालक बालिकाओं में संस्कार उत्पन्न करती है इसलिए अधिक से अधिक बालक बालिकाओं को स्काउट गाइड से जोड़ा जाना चाहिए उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी 4 वर्ष तक स्काउट रह चुके हैं।इस दौरान मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी टोडाभीम शिवकेश मीणा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक शिक्षा रजनी गोयल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नादोती कमल राम मीणा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री महावीर जी सीमा जादौन, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मासलपुर ओम प्रकाश मीणा आदि मौजूद रहे।