भदौरा बड़ी नहर पुलिया शराब भट्टी के सामने मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
भदौरा क्षेत्र में बड़ी नहर पुलिया के पास पुलिस चौकी की ओर जाने वाले रास्ते पर सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। साथ ही घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि शव मिलने के कारणों और व्यक्ति की पहचान को लेकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। #GhazipurNews
Sevrai, Ghazipur | Sep 21, 2026