सरकार से सालों करते रहे सड़क की मांग, नहीं बनी तो अब ग्रामीणों ने खुद उठाया गैंती-फावड़ा
चमोली के कर्णप्रयाग क्षेत्र के सकंड गांव से सामने आई तस्वीरें विकास के दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं। सड़क का लंबे समय से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने आखिरकार खुद गैती-फावड़ा उठाया और श्रमदान से रास्ता बनाने में जुट गए।
सवाल यह है कि जब सड़क निर्माण की जिम्मेदारी व्यवस्था की है, तो ग्रामीणों को खुद सड़क बनाने की जरूरत क्यों पड़ी? पहाड़ के गांवों के लिए सड़क सिर्फ आवागमन का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पलायन रोकने की बुनियादी जरूरत है।
#Chamoli #Karnaprayag #Sakand #Uttarakhand #RoadConnectivity #RuralDevelopment #Pahad #UttarakhandNews #pahadsamachar #pahadi