अशोकनगर नगर पालिका ने अमृत हरित महाअभियान के तहत किया 2100 पौधों का रोपण
--
पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नगर के संकल्प को साकार करने की दिशा में नगर पालिका परिषद अशोकनगर द्वारा अमृत महाअभियान के अंतर्गत श्री शिव टोरिया एवं टिंचिंग ग्राउंड परिसर में 2100 पौधों का पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया सहित नगर पालिका परिषद के समस्त पार्षदगण, एल्डरमैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान तथा नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अभियान के तहत जामुन, आम, अमरूद, शीशम सहित विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए। इन पौधों के विकसित होने से आने वाले वर्षों में शहर का हरित क्षेत्र बढ़ेगा, पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को स्वच्छ वातावरण के साथ छाया एवं फलों का भी लाभ प्राप्त होगा।
नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से पौधारोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया, ताकि लगाए गए पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर नगर को हराभरा और प्रदूषणमुक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
CM Madhya Pradesh
Department of Urban Development & Housing MP
Neeraj Manoriya
#ashoknagar