चित्तौड़गढ़: दुर्ग से नीचे उतर रही कार में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग नगर परिषद की दमकल ने आग पर पाया काबू
दुर्ग पर दर्शन करके नीचे उतर रही कार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लगी। नगर परिषद की दमकल ने आग पर काबू पाया। बस्सी से पांच दोस्त आज शनिवार को चित्तौड़गढ़ दुर्ग का भ्रमण करने आए थे। इसी दौरान दर्शन करके वापस नीचे उतरते समय शॉर्ट सर्किट से कार में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट होते ही कार के चारो ही गेट लॉक हो गए लोगों ने शीशे तोड़कर कार सवार 5 लोगों को बाहर निकाला।