*चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर कोतवाली थाना पुलिस की कार्रवाई*
*बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वाले 9 व्यक्तियों सहित कुल 11 व्यक्ति गिरफ्तार*
चित्तौड़गढ़, 30 अक्टूबर 2026। चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर पर्यटकों की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अनधिकृत गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गुरुवार को कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने बिना वैध लाइसेंस के गाइडिंग करते पाए जाने पर 9 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की। वहीं, ड्रोन से निगरानी के दौरान कार छोड़कर भागे दो व्यक्तियों को भी डिटेन किया गया। सभी 11 व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 एवं 170 के तहत निवारक कार्रवाई की गई।
जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र में पुलिस द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस द्वारा दुर्ग क्षेत्र में बिना लाइसेंस गाइडिंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवा
4 views | Chittorgarh, Rajasthan | Oct 30, 2026