रामपुर बघेलान: रामपुर बघेलान जनपद का निरीक्षण, लाडली उत्सव में बच्चों के साथ खुशियां बांटी
सतना। जिला पंचायत के सीईओ शैलेंद्र सिंह ने शनिवार को रामपुर बघेलान जनपद क्षेत्र का व्यापक भ्रमण कर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। उन्होंने मैदानी अधिकारियों के साथ गेहूं उपार्जन केंद्र, पेयजल व्यवस्था, स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान सीईओ ने ग्राम पंचायत मतहा में निर्माणाधीन पंचायत भवन का जायजा ले