बिजावर: पिपट में जवारे विसर्जन के दौरान विवाद, अभिषेक तिवारी और मां पर गाली-गलौज का आरोप, ग्रामीण थाने पहुंचे
बिजावर क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिपट में नवमी पर्व पर जवारे विसर्जन के दौरान माता मंदिर में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने अभिषेक तिवारी और उनकी माताजी पर गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर SDOP और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। SDOP ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।