*पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे की आमजन से अपील*
पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने जिलेवासियों से अपील की है कि लगातार बारिश के कारण मां नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में नागरिक नदी, पुल एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। पुल के ऊपर पानी बहने की स्थिति में किसी भी परिस्थिति में पुल पार करने का प्रयास न करें।
उन्होंने कहा कि अपनी एवं अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा बच्चों और बुजुर्गों को नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
#Dindori #DindoriPolice #SPDindori #AshishKhare #NarmadaRiver #HeavyRainfall #FloodAlert #WaterLevel #SafetyFirst #StaySafe #FloodSafety #RainAlert #PublicSafety #PoliceAppeal #DistrictAdministration #MPPolice #MadhyaPradesh #MonsoonAlert #StayAlert #jansampark #collectordindori
Dindori, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026