हसनपुर: हसनपुर ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोप, ग्रामीणों ने तहसील पर किया प्रदर्शन
हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव कनेटा के ग्रामीणों ने सोमवार को करीब एक बजे तहसील परिसर पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाते हुए पूरे पांच वर्ष के कार्यकाल की जांच कराने की मांग की। ग्रामीण अरविंद कुमार समेत अन्य लोगों का आरोप है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में विकास कार्यों के नाम पर कथित।