मझोली: मझौली थाना प्रभारी ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश, लगेगा जुर्माना
मझौली थाना प्रभारी नेहरू सिंह खंडाते ने रविवार शाम 6:00 बजे पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जाए। यदि कोई वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिलता है तो उसे पर जुर्माना लगाया जाए।थाना प्रभारी का कहना है कि अधिकारियों के निर्देशों का गंभीरता से पालन हो रहा है इसी क्रम में निर्देश जारी किए गए हैं।