Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

चलती ट्रेन से उतरते समय फिसला यात्री, आरपीएफ जवानों ने दिखाई बहादुरी; ऑपरेशन 'जीवन रक्षा' के तहत बचाई अनमोल जान गया: गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गया द्वारा संचालित 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिरने जा रहे एक यात्री की जान बचा ली गई। घटना शनिवार सुबह करीब 9:35 बजे की है। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, प्रधान आरक्षी वशिष्ठ यादव और आरक्षी राकेश कुमार सिंह गया रेलवे स्टेशन पर सादे लिबास में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 13305 अप धनबाद–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित ठहराव के बाद प्लेटफॉर्म संख्या 1 से रवाना होने लगी। ट्रेन के चलने के दौरान एक यात्री उतरने का प्रयास करने लगा। इसी क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच बने गैप की ओर गिरने लगा। स्थिति बेहद गंभीर थी और कुछ ही क्षणों की देरी उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी। मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने बिना समय गंवाए दौड़ लगाई और साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिरने से पहले ही सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया और यात्री की जान बच गई। बचाए गए यात्री की पहचान रवि कुमार (56 वर्ष), पिता दद्दू प्रसाद, निवासी सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। उनके पास पहाड़पुर से गया तक का वैध यात्रा टिकट (संख्या ARC 74185766) भी मिला। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, प्रधान आरक्षी वशिष्ठ यादव और आरक्षी राकेश कुमार सिंह की बहादुरी, सतर्कता और त्वरित निर्णय के कारण एक अनमोल जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। #गयाजी #GayaPolice #latestnewsindia #LatestNews #gaya #CrimeNews #gayastation

चलती ट्रेन से उतरते समय फिसला यात्री, आरपीएफ जवानों ने दिखाई बहादुरी; ऑपरेशन 'जीवन रक्षा' के तहत बचाई अनमोल जान गया: गया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू मंडल के अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, गया द्वारा संचालित 'ऑपरेशन जीवन रक्षा' के तहत चलती ट्रेन से उतरने के दौरान फिसलकर प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिरने जा रहे एक यात्री की जान बचा ली गई। घटना शनिवार सुबह करीब 9:35 बजे की है। आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, प्रधान आरक्षी वशिष्ठ यादव और आरक्षी राकेश कुमार सिंह गया रेलवे स्टेशन पर सादे लिबास में संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 13305 अप धनबाद–सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित ठहराव के बाद प्लेटफॉर्म संख्या 1 से रवाना होने लगी। ट्रेन के चलने के दौरान एक यात्री उतरने का प्रयास करने लगा। इसी क्रम में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म तथा ट्रेन के बीच बने गैप की ओर गिरने लगा। स्थिति बेहद गंभीर थी और कुछ ही क्षणों की देरी उसकी जान पर भारी पड़ सकती थी। मौके पर मौजूद आरपीएफ कर्मियों ने बिना समय गंवाए दौड़ लगाई और साहस एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए यात्री को प्लेटफॉर्म और पटरी के बीच गिरने से पहले ही सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा रेल हादसा टल गया और यात्री की जान बच गई। बचाए गए यात्री की पहचान रवि कुमार (56 वर्ष), पिता दद्दू प्रसाद, निवासी सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। उनके पास पहाड़पुर से गया तक का वैध यात्रा टिकट (संख्या ARC 74185766) भी मिला। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक पवन कुमार, प्रधान आरक्षी वशिष्ठ यादव और आरक्षी राकेश कुमार सिंह की बहादुरी, सतर्कता और त्वरित निर्णय के कारण एक अनमोल जीवन सुरक्षित बचाया जा सका। पूरी घटना रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है। #गयाजी #GayaPolice #latestnewsindia #LatestNews #gaya #CrimeNews #gayastation - Gaya Town CD Block News