समस्तीपुर: जिला न्यायालय में शराब जमीनी विवाद मारपीट एवं अन्य मामले को लेकर पांच लोगों ने किया आत्मसमर्पण
जिले के विभिन्न इलाके के रहने वाले पांच लोगों ने सोमवार को जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। न्यायाधीश के आदेश के बाद कोर्ट पुलिस ने सभी लोगों को हिरासत में ले लिया है। कोर्ट पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि कागजी कार्रवाई के बाद सभी लोगों को जेल भेज दिया जाएगा।