समस्तीपुर जिले के हलई थाने की पुलिस ने मारपीट के आरोप में कौवा चौक के रहने वाले मिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। कागजी कार्रवाई के बाद आरोपी युवक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।