समस्तीपुर: 2 ट्रेनें 8 अगस्त तक रद्द , सगौली-नरकटियागंज पर चल रहा काम, कुछ ट्रेनों का रूट किया गया डायवर्ट
समस्तीपुर मंडल के सगौली-नरकटियागंज रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण के काम को देखते हुए 8 अगस्त तक चनपटिया और साठी स्टेशनों पर प्रीएनआई/एनआई कार्य किया जाना है। इस कारण इस रेलखंड से गुजरने गाड़ी सं.05258 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर मेमू स्पेशल और 05259 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज मेमू स्पेशल ट्रेन को 8 अगस्त तक रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा कई ट्रेनों का रूट भी बदला गया है।