समस्तीपुर: मारवाड़ी बाजार स्थित एसबीआई बैंक में डीडी बनवाने पहुंचे ग्राहक का झोला काटकर 270000 रुपया लुटेरा लेकर हुआ फरार
समस्तीपुर शहर के मगर दही रोड बनारस स्टेट के रहने वाले अरुण कुमार झा ने बताया कि दिल्ली में संचालित अपने पुत्र के अकाउंट में 270000 रुपया जमा कराकर डीडी बनवाने के लिए अपने पुत्र के साथ एसबीआई बैंक पहुंचे थे। रुपया भरा झोला वे अपने हाथ में रखे हुए थे।उसी दौरान लुटेरा झोला काटकर रुपया लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।