समस्तीपुर: उजियारपुर थाना इलाके की एक गांव में घर में घुसकर एक किशोरी से छेड़खानी का प्रयास विरोध करने पर मां बेटी के साथ मारपीट
उजियारपुर थाना इलाके की एक गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनका भतीजा घर में घुसकर उनकी बच्ची के साथ छेड़खानी का प्रयास कर रहा था। पुत्री के चिल्लाने की आवाज पर जब वह वहां पहुंची तो भतीजा उन्हें और उनकी पुत्री को मारपीट कर जख्मी कर दिया है। दोनों मां बेटी इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची है।