समस्तीपुर: लोहागीर गांव में पानी गिराने के विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट
उजियारपुर थाना क्षेत्र के लोहागीर गांव की रहने वाली मीना देवी ने बतायी कि वह अपने जमीन पर पानी गिराती है।लेकिन उनके भैसुर और गौतनी इसको लेकर विवाद करते हुए उन्हें मारपीट कर जख्मी कर दिया है। वे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची है। मारपीट की इस घटना को लेकर थाने में आवेदन देने की बात बताई है।