कुलपहाड़: मूसलाधार बारिश से बुडेरा की दलित बस्ती में तबाही, कच्चे मकान ढहे, घरों में घुसा पानी; अनाज और गृहस्थी का सामान भीगा
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने ग्राम पंचायत बुडेरा की दलित बस्ती के लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। जलभराव के चलते कई गरीब परिवारों के कच्चे मकान ढह गए, जबकि कई मकानों में दरारें आने से उनके गिरने का खतरा बना हुआ है। घरों में पानी घुसने से अनाज, उपले, भूसा और गृहस्थी का सामान भीग गया, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने खाने-पीने और रोजमर्रा की दिक्कत।