राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट स्थित टीका टोली में 19 नवंबर को 16 वर्षीय किशोरी को गोली लगने की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर दो देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
शनिवार को राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशन मंडल, मनीष मंडल और भोलू प्रमाणिक के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की गई है। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी है।
पूरी खबर के लिए वीडियो देखें और जुड़े रहें संथाल हूल एक्सप्रेस के साथ।
#Rajmahal #Sahibganj #Mangalhat #JharkhandNews #RajmahalPolice BreakingNews CrimeNews PoliceAction SanthalHoolExpress