कोंडागांव: केशकाल घाट की सड़कों में बनी जानलेवा बड़े बड़े गड्ढों से यात्री बसों व ट्रकों की बढ़ी मुसीबत, खतरनाक वीडियो आया सामने
बस्तर की लाइफ लाइन कहलाने वाली केशकाल घाटी की सड़क अब दम तोड़ चुकी है। घाट की सड़कों की स्थिति इतनी खराब हो गई है की छोटी दुपहिया वाहनों का इस मार्ग में चलना दूभर हो गया है। बड़े माल वाहक एवं यात्री बसों की स्थिति भी दयनीय है। वहीं सोमवार को एक दिलदहला देने वाला वीडियो सामने आया है। जहां एक यात्री बस छोटी सी चूक के चलते बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकता था।