कोंडागांव: पतोड़ा गांव के पास कार बाइक की टक्कर में दो युवक की गई थी जान, 48 घंटे बाद भी दूसरे मृत युवक की नहीं हो पाई शिनाख्त
फ़रसगांव थाना क्षेत्र के पतोड़ा गांव के पास शनिवार की शाम कार और बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। सोमवार को मिली जानकारी अनुसार इस हादसे में एक मृत युवक की पहचान 25 वर्षीय महेश मरकाम निवासी ग्राम सोड़मा,बालेंगापारा के रूप में की गई है, तो वहीं दूसरे मृत युवक की 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पहचान की पुष्टि नही हो पाई है।