कोंडागांव: केशकाल के निलगिरी जंगल में मिला भारी मात्रा में महिलाओं के अंडर गारमेंट, मामले पर एक युवक को पुलिस ने लिया हिरासत में
कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया है जहां पुलिस को महिलाओं के अंडरगारमेंट्स चोरी होने की शिकायत मिली थी। 22 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार केशकाल थाना क्षेत्र के नीलगिरी जंगल में भारी मात्रा में महिलाओं के अंडर गारमेंट्स का ढेर पाया गया है। पुलिस ने इस मामले पर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में ले लिया है।