कोंडागांव: जिला कार्यालय में भारत स्काउट एवं गाइड जिला संघ कोंडागांव की वार्षिक कार्य योजना पर हुई समीक्षा बैठक
22 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार जिला कार्यालय में वार्षिक कार्य योजना हेतु समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान पिछली बैठक के मिनट्स पर चर्चा, वार्षिक कार्य योजना की समीक्षा पर चर्चा, राज्य पुरस्कार स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर प्रमाण पत्र जांच परीक्षा 2024 एवं वर्ष भर में आयोजित किए जाने वाले गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा कर वार्षिक योजना बनाई गई।