कोंडागांव: कोंडागांव आदिवासी विश्राम भवन में निर्मित 13 व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का हुआ आवंटन, 95 लाख रुपए की हुई राजस्व प्राप्ति
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा लोकार्पित सर्व आदिवासी समाज विश्राम भवन कोंडागांव के 13 व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स का आवंटन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। 22 जुलाई को मिली जानकारी अनुसार इस नीलामी प्रक्रिया में प्रबंधन समिति और समस्त आदिवासी समाज की उपस्थित में नीलामी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई जिसकी परिणाम स्वरूप कुल 95 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है।