#बालाघाट
गोंदिया रोड और गुजरी चौक में नगर पालिका ने हटाए अतिक्रमण
सड़क किनारे किए गए अनधिकृत कब्जों को हटाया
बालाघाट शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा सोमवार, 19 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिका के राजस्व अमले ने गोंदिया रोड स्थित बॉम्बे कार श्रृंगार एवं महावीर फर्नीचर के आसपास किए गए अनधिकृत अतिक्रमणों को हटाया।
नगर पालिका की टीम ने गोंदिया रोड पर बालाघाट कार श्रृंगार के आसपास तथा गुजरी चौक स्थित श्रीनाथ पाव भाजी के पास किए गए अतिक्रमणों को भी हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान संबंधित स्थानों पर सार्वजनिक जगहों पर किए गए अनधिकृत कब्जों को हटाया गया।
अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई में एसडीएम बालाघाट श्री गोपाल सोनी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सूर्य प्रकाश उके की महत्वपूर्ण भूमिका रही। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर में सार्वजनिक स्थलों को अतिक्रमण मुक्त रखने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्रवाई की गई।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#mpurbandeptt
2 views | Balaghat, Madhya Pradesh | Oct 19, 2026