देवबंद: नानौता के कुआं खेड़ा में मंदिर परिसर में पेड़ काटने को लेकर दो पक्ष भिड़े, मारपीट के आरोप, पुलिस ने की जांच
नानौता क्षेत्र के कुआखेड़ा गांव स्थित कबीर साहिब मंदिर परिसर में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए नानौता थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। मंदिर के पुजारी राजेश भक्त ने पुलिस को बताया कि परिसर में खड़े तीन पुराने पेड़ों को काटने को लेकर विवाद हुआ।