चूरू: गांव मेहरी में कीटनाशक का स्प्रे कर रहे किसान की बिगड़ी तबियत, गंभीर हालत में लाया गया ज़िला अस्पताल
Churu, Churu | Aug 29, 2024 चूरू जिले की सरदारशहर तहसील के गांव मेहरी में अपने खेत मे कीटनाशक का स्प्रे कर रहे किसान की तबियत बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजनों से चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका इलाज शुरू किया। सूचना के बाद अस्पताल चौकी पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई।