चूरू: सांसद राहुल कस्वां ने कलेक्ट्रेट स्थित सांसद सेवा केन्द्र में की जनसुनवाई, समस्याओं पर दिया कार्रवाई का आश्वासन
Churu, Churu | Aug 28, 2024 जनसुनवाई में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए सैंकड़ों लोगों ने पीने के पानी, गाँव व ढाणियों में बिजली कनेक्शन करवाने तथा केन्द्र के अधीन आने वाले विभागों की समस्याओं को सांसद के समक्ष रखा। जिन पर सांसद ने सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए तुरंत ही सम्बंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समधान की बात कही।