चूरू: हार्डकोर अपराधी सुरेश नाई को राजगढ़ जेल से कड़ी सुरक्षा में किया गया चूरू कोर्ट में पेश, बुलेट प्रूफ गाड़ी में लाया गया
Churu, Churu | Aug 28, 2024 चूरू जिले के हार्डकोर अपराधी सुरेश नाई बूंटिया को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच चूरू कोर्ट में पेश किया। सुरेश नाई सदर थाना के शराब तस्करी के एक मामले में जमानत के बाद फरार चल रहा था। जिसको सदर पुलिस ने बुधवार को सादुलपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिये।