चूरू: गांव दंदेऊ में 21 वर्षीय विवाहिता ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल
Churu, Churu | Aug 28, 2024 चूरू जिले के गांव दंदेऊ में 21 वर्षीय विवाहिता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे चूरू के राजकीय भरतिया जिला अस्पताल के आपातकालीन वार्ड लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने उसका उपचार शुरू किया। अस्पताल में विवाहिता के परिजनों ने बताया कि 21 वर्षीय गीता की 3 साल पहले सांखन ताल के व्यक्ति के साथ शादी हुई थी।