चूरू: जिला कलक्टर ने किया नगरपरिषद कार्यालय का निरीक्षण, पट्टे की फाइलों, अन्नपूर्णा रसोईयों के संचालन की ली जानकारी
Churu, Churu | Aug 28, 2024 चूरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी ने बुधवार को चूरू नगरपरिषद कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी और कार्यालय में कार्मिकों की उपस्थिति, पट्टे की फाइलों, कैशबुक, शहर में अन्नपूर्णा रसोईयों के संचालन व सफाई व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।