Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Aap

बरुआ पुल पर फिर बड़ा हादसा: मरीज लेने जा रही एंबुलेंस नदी में गिरी, चालक गंभीर घायल उचेहरा। सतना जिले के उचेहरा नगर में नागौद तिराहे की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित बरुआ नदी के पुल पर गुरुवार सुबह करीब 7:22 बजे बड़ा हादसा हो गया। मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुल से सीधे नदी में जा गिरी। हादसे में चालक शुभम परौहा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि एंबुलेंस में सवार सहायक सुरक्षित बच गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय युवक शुभम मिश्रा, करण बंसकार और साहिल बंसकार ने जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकाला। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से एंबुलेंस को नदी से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि बरुआ पुल पर यह लगातार तीसरा बड़ा हादसा है। 13 नवंबर 2025 को भी इसी पुल से कार नदी में गिरने के कारण युवा डॉक्टर शशांक सेठिया की जान चली गई थी। स्थानीय लोगो

Unchahara, Satna | Jul 16, 2026

MORE NEWS

हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज: 113 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी जेल भेजे
सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संतनगर बगहा में बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे बिना नंबर की कार ने बाइक सवार संदीप गर्ग और सड़क पार कर रहे धीरज कुमार नामदेव को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कार में बड़ी मात्रा में शराब देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे नीरज पाठक और शक्ति समदरिया, दोनों निवासी उचेहरा, को पकड़ लिया, जबकि उनका साथी शोभित हलवाई फरार हो गया।
पुलिस ने कार से लगभग 84 हजार रुपए कीमत की 113 लीटर अवैध शराब बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल लगभग 3 लाख रुपए की कार भी जब्त कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने शराब कोठी की लाइसेंसी दुकान से लोड कर पैकारी के लिए मैहर ले जाने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार और मैनेजर की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सेंट�

हादसे के बाद खुला शराब तस्करी का राज: 113 लीटर अवैध शराब के साथ 2 आरोपी जेल भेजे सतना। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के संतनगर बगहा में बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे बिना नंबर की कार ने बाइक सवार संदीप गर्ग और सड़क पार कर रहे धीरज कुमार नामदेव को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद कार में बड़ी मात्रा में शराब देखकर मौके पर पहुंचे लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे नीरज पाठक और शक्ति समदरिया, दोनों निवासी उचेहरा, को पकड़ लिया, जबकि उनका साथी शोभित हलवाई फरार हो गया। पुलिस ने कार से लगभग 84 हजार रुपए कीमत की 113 लीटर अवैध शराब बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। तस्करी में इस्तेमाल लगभग 3 लाख रुपए की कार भी जब्त कर ली गई। पूछताछ में आरोपियों ने शराब कोठी की लाइसेंसी दुकान से लोड कर पैकारी के लिए मैहर ले जाने की बात कही है। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार और मैनेजर की भूमिका की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर सेंट�

Unchahara, Satna | Jul 16, 2026

आर्मी स्टीकर लगी बोलेरो से मेडिकल नशे की तस्करी, 6.36 लाख नकदी-सिरप समेत 5 गिरफ्तारसतना/मैहर। मैहर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल नशे के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आर्मी का स्टीकर लगी बोलेरो MP 19 ZC 3607 से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी कर रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संतोष सिंह उलाड़ी के मुताबिक रामपथ मार्ग की सर्विस लेन पर दबिश देकर वाहन से 205 शीशी नशीला सिरप, 5 लाख 96 हजार 500 रुपए नकद और 10 लाख की बोलेरो जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 16 लाख 36 हजार रुपए से अधिक बताई गई है।
पुलिस ने मुमताज शाह निवासी ताला, दीपक उर्फ अभिषेक पटेल निवासी अमरपाटन, संजू उर्फ शिवबालक पटेल निवासी रामपुर बाघेलान, रंजीत सिंह उर्फ नन्हे पटेल निवासी खड्डा-सेमरिया रीवा और प्रिंस उर्फ गुडलू पटेल निवासी तमरा-गोविंदगढ़ रीवा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद नकदी नशीले सिरप की बिक्री से हासिल होने की बात कबूल की। एनडीपीएस और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्�

आर्मी स्टीकर लगी बोलेरो से मेडिकल नशे की तस्करी, 6.36 लाख नकदी-सिरप समेत 5 गिरफ्तारसतना/मैहर। मैहर कोतवाली पुलिस ने मेडिकल नशे के रैकेट का पर्दाफाश करते हुए आर्मी का स्टीकर लगी बोलेरो MP 19 ZC 3607 से प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी कर रहे 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी संतोष सिंह उलाड़ी के मुताबिक रामपथ मार्ग की सर्विस लेन पर दबिश देकर वाहन से 205 शीशी नशीला सिरप, 5 लाख 96 हजार 500 रुपए नकद और 10 लाख की बोलेरो जब्त की गई। कुल जब्ती की कीमत 16 लाख 36 हजार रुपए से अधिक बताई गई है। पुलिस ने मुमताज शाह निवासी ताला, दीपक उर्फ अभिषेक पटेल निवासी अमरपाटन, संजू उर्फ शिवबालक पटेल निवासी रामपुर बाघेलान, रंजीत सिंह उर्फ नन्हे पटेल निवासी खड्डा-सेमरिया रीवा और प्रिंस उर्फ गुडलू पटेल निवासी तमरा-गोविंदगढ़ रीवा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बरामद नकदी नशीले सिरप की बिक्री से हासिल होने की बात कबूल की। एनडीपीएस और ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्�

Unchahara, Satna | Jul 16, 2026

चाकूबाजी और लूट के आरोपियों पर शिकंजा, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
सतना। कोलगवां पुलिस ने लूट और चाकूबाजी के दो अलग-अलग मामलों में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 12 जुलाई की रात आईटीआई कॉलेज के पास अमित श्रीवास्तव और उनके दोस्त को चाकू अड़ाकर मारपीट करते हुए मोबाइल और स्कूटी लूटने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निखिल बाल्मीक (19), भारत उर्फ राजेन्द्र उर्फ छोटू बंसल (21) और एक नाबालिग को पकड़ा। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और स्कूटी बरामद कर ली गई।
वहीं 5 जुलाई की रात मेडिकल कॉलेज मार्ग पर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर श्रमिक सुनील डाबर (21) पर चाकू से प्राणघातक हमला करने के मामले में फरार तीसरे आरोपी विकास उर्फ दुल्लू चौधरी (22) को नईबस्ती से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में निखिल दाहिया और हिमांशु साकेत पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।#SatnaNews #KolganwaPolice #CrimeNews #PoliceAction #लूट चाकूबाजी अपराधपरशिकंजा SatnaPolice

चाकूबाजी और लूट के आरोपियों पर शिकंजा, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार सतना। कोलगवां पुलिस ने लूट और चाकूबाजी के दो अलग-अलग मामलों में एक नाबालिग समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 12 जुलाई की रात आईटीआई कॉलेज के पास अमित श्रीवास्तव और उनके दोस्त को चाकू अड़ाकर मारपीट करते हुए मोबाइल और स्कूटी लूटने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर निखिल बाल्मीक (19), भारत उर्फ राजेन्द्र उर्फ छोटू बंसल (21) और एक नाबालिग को पकड़ा। आरोपियों से लूटा गया मोबाइल और स्कूटी बरामद कर ली गई। वहीं 5 जुलाई की रात मेडिकल कॉलेज मार्ग पर शराब के लिए पैसे नहीं देने पर श्रमिक सुनील डाबर (21) पर चाकू से प्राणघातक हमला करने के मामले में फरार तीसरे आरोपी विकास उर्फ दुल्लू चौधरी (22) को नईबस्ती से गिरफ्तार किया गया। इस मामले में निखिल दाहिया और हिमांशु साकेत पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।#SatnaNews #KolganwaPolice #CrimeNews #PoliceAction #लूट चाकूबाजी अपराधपरशिकंजा SatnaPolice

Unchahara, Satna | Jul 15, 2026

सम्मान की खुशी को सेवा में बदला: मीरा सिंह ने मां, बेटी और टीम के साथ जरूरतमंदों को कराया भोजन
इंदौर। देश के प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर के इंदौर एडिशन की ओर से 9 जून को आयोजित ‘वूमेन्स अचीवर अवॉर्ड’ में समर्पण, कर्मठता और उत्कृष्ट शासकीय सेवा के लिए सम्मानित आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह ने अपने सम्मान की खुशी को मानव सेवा के साथ साझा किया।
इसी उपलक्ष्य में मीरा सिंह ने अपनी मां केशर देवी, बेटी यशस्विनी सिंह (आमी) के साथ एडीईओ जहांगीर खान, आरक्षक पंकज, मोहित, चालक अमित, दिलीप और राकेश के सहयोग से इंदौर के महाराजा यशवंतराव होलकर मेमोरियल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के बाहर भोजन सेवा की। इस दौरान दूर-दराज से इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को भोजन एवं पानी उपलब्ध कराकर यथासंभव राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया।
मीरा सिंह इस तरह के सेवाभावी कार्य नियमित रूप से करती रही हैं। उनके इन प्रयासों में अक्सर उनकी टीम, बेटी यशस्विनी

सम्मान की खुशी को सेवा में बदला: मीरा सिंह ने मां, बेटी और टीम के साथ जरूरतमंदों को कराया भोजन इंदौर। देश के प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर के इंदौर एडिशन की ओर से 9 जून को आयोजित ‘वूमेन्स अचीवर अवॉर्ड’ में समर्पण, कर्मठता और उत्कृष्ट शासकीय सेवा के लिए सम्मानित आबकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह ने अपने सम्मान की खुशी को मानव सेवा के साथ साझा किया। इसी उपलक्ष्य में मीरा सिंह ने अपनी मां केशर देवी, बेटी यशस्विनी सिंह (आमी) के साथ एडीईओ जहांगीर खान, आरक्षक पंकज, मोहित, चालक अमित, दिलीप और राकेश के सहयोग से इंदौर के महाराजा यशवंतराव होलकर मेमोरियल गवर्नमेंट हॉस्पिटल के बाहर भोजन सेवा की। इस दौरान दूर-दराज से इलाज के लिए आए मरीजों और उनके परिजनों को भोजन एवं पानी उपलब्ध कराकर यथासंभव राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। मीरा सिंह इस तरह के सेवाभावी कार्य नियमित रूप से करती रही हैं। उनके इन प्रयासों में अक्सर उनकी टीम, बेटी यशस्विनी

Unchahara, Satna | Jul 15, 2026

बरुआ पुल पर फिर बड़ा हादसा: मरीज लेने जा रही एंबुलेंस नदी में गिरी, चालक गंभीर घायल उचेहरा। सतना जिले के उचेहरा नगर में नागौद तिराहे की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित बरुआ नदी के पुल पर गुरुवार सुबह करीब 7:22 बजे बड़ा हादसा हो गया। मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पुल से सीधे नदी में जा गिरी। हादसे में चालक शुभम परौहा के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि एंबुलेंस में सवार सहायक सुरक्षित बच गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय युवक शुभम मिश्रा, करण बंसकार और साहिल बंसकार ने जान जोखिम में डालकर नदी में छलांग लगाई और दोनों को बाहर निकाला। घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से एंबुलेंस को नदी से बाहर निकलवाया। बताया जा रहा है कि बरुआ पुल पर यह लगातार तीसरा बड़ा हादसा है। 13 नवंबर 2025 को भी इसी पुल से कार नदी में गिरने के कारण युवा डॉक्टर शशांक सेठिया की जान चली गई थी। स्थानीय लोगो - Unchahara News