मलिहाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री ने दुबग्गा में सिधौली विधानसभा से आए प्रधानों से की मुलाकात, समस्याओं के निस्तारण का दिया आश्वासन
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने दुबग्गा आवास में सिधौली विधानसभा से आए हुए प्रधानों से मुलाकात की। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने उनकी समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण को लेकर आश्वासन दिया। इसी के साथ उन्होंने लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी प्रधानों से बातचीत की और तमाम दिशा निर्देश दिए।