मलिहाबाद: केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की मौजूदगी में उनके दुबग्गा आवास पर सपा छोड़कर आए नेताओं ने भाजपा की ली सदस्यता
केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर की मौजूदगी में भारी संख्या में सपा छोड़कर आए नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली। केंद्रीय राज्य मंत्री ने दुबग्गा में सभी को भाजपा की नीतियों एवं कार्यों से अवगत कराया और लोकसभा चुनाव को लेकर वहां पर विचार-विमर्श भी किया गया। आगामी चुनाव की रणनीति भी वहां पर तैयार की गई।