मुंगावली: मूडरा गांव में दबंग ने 50 वर्षीय अधेड़ से की मारपीट, मुंगावली पुलिस ने मामला दर्ज किया
मिली जानकारी के अनुसार मूडरा निवासी लालचन्द लोधी उम्र 50 वर्ष ने गुरुवार को रात लगभग 11 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गुरुवार को रात लगभग 8:30 बजे रंजिश के चलते गांव के ही रघुराज लोधी ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की है।