चम्बा: मंगला में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
Chamba, Chamba | May 4, 2024 मंगला में मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगला के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसकी जानकारी प्रिंसिपल नरेंद्र भारद्वाज ने दी। उन्होंने बताया कि इस रैली के माध्यम से लोगों को मतदान को लेकर जागरूक किया गया ।